Fri. Mar 20th, 2026

अतरौली में युवक पर जानलेवा हमला, सोशल मीडिया विवाद बना कारण
ईद से पूर्व माहौल विगाड़ने की कोशिश, देवी देवताओं पर टिप्पणी से मामला गरमाया
👍अतरौली (अलीगढ़), 19 मार्च।
थाना क्षेत्र अतरौली के मोहल्ला बैसपाड़ा में गुरुवार सुबह एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने कुछ लोगों पर फेसबुक आईडी हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट करने और विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगाया है।
👍प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बैसपाड़ा निवासी सौरभ कुमार पुत्र खेम सिंह का आरोप है कि उसके ही मोहल्ले के हनीफ व रहमान पिछले करीब चार माह से उसकी फेसबुक आईडी हैक कर दुरुपयोग कर रहे थे। आरोप है कि आईडी से उसकी चचेरी बहन की फोटो पोस्ट कर अभद्र टिप्पणियां की गईं, साथ ही धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट भी डाली गईं।
पीड़ित के अनुसार, कई बार समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माने और एक सप्ताह पूर्व गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। गुरुवार सुबह जब सौरभ बैसपाड़ा बाजार से बरी अड्डे की ओर जा रहा था, तभी सनी सरदार की दुकान के पास आरोपियों से उसका सामना हो गया। इस दौरान समझाने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि हनीफ व रहमान अपने 4-5 साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर पहुंचे और सौरभ पर हमला कर दिया।
हमले में सौरभ के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि शरीर व चेहरे पर भी कई चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों—रूपेंद्र, योगी, चंदा व अन्य राहगीरों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *