Fri. Feb 20th, 2026

अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज 17 दिन बाद दुल्हन के गर्भवती होने का मामला सामने आने से ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक युवक की शादी 28 जनवरी 2026 को संभल जिले की एक युवती के साथ संपन्न हुई थी। विवाह के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन ने पेट दर्द की शिकायत की। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य समस्या समझा, लेकिन जब दर्द लगातार बना रहा तो 13 फरवरी को उसे जांच के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया।

जांच रिपोर्ट में गर्भावस्था की पुष्टि होने पर पति और उसके परिजनों के होश उड़ गए। पति का आरोप है कि शादी से पहले युवती की गर्भावस्था की जानकारी उससे और उसके परिवार से छिपाई गई। इसे धोखा बताते हुए युवक ने पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया और ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं, युवती पक्ष की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सामाजिक और पारिवारिक विश्वास से जुड़े इस मामले ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *