क्रिकेटर रिंकू सिंह की हेकरों नें फेसबुक आईडी की हैक,
1.6 मिलियन फॉलोअर वाली मोनेटाइज आईडी से मिलने वाली रकम को भी हड़पा
अलीगढ़ में साइबर हैकरों द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौकों और छक्कों की बरसात करने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी को हैक करके 1.6 मिलियन फॉलोअर वाली मोनोटाइज आईडी से मिलने वाली भारी भरकम रकम को हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने तत्काल क्रिकेटर रिंकू सिंह के भाई की तहरीर के आधार पर साइबर हैकरों के खिलाफ साइबर थाने में धारा-(66C, 66D) के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए अज्ञात हैकरो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई टीम में गठित कर दी.जो पुलिस टीमें अज्ञात साइबर हैकरों की तलाश में जुट गई है.
मैदान के चारों तरफ छक्कों की बारिश करने वाले टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों एक अलग ही ‘पिच’ पर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. अलीगढ़ शहर के इस चहेते खिलाड़ी की फेसबुक आईडी को कुछ अज्ञात साइबर हैकरो ने हैक कर लिया है. जैसे ही यह खबर स्मार्ट सिटी में फैली, इसके बाद पूरे शहर में सनसनी मच गई. हैकर्स ने आईडी का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है, जिससे प्रशंसक और परिवार दोनों गहरे तनाव में आ गए. थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के ओजोन सिटी मकान नंबर-38 निवासी क्रिकेटर रिंकू सिंह के बड़े भाई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में लिखित शिकायत देते हुए साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह पुत्र खानचंद्र द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि प्रार्थी का भाई रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम का वर्तमान में सदस्य है. उसके भाई की फेसबुक आईडी पर 1.6 मिलियन फॉलोअर है. जिसका एक्सेस मेरे पास नहीं और नही मैं उस आईडी को वर्तमान में समय में उपयोग कर रहा है, परंतु अब यह आईडी मेरे ही नाम से कोई अन्य व्यक्ति उपयोग कर रहा है.ऐसे में वर्तमान समय में मेरे फॉलोवर्स के व्यू से पैसा मिलता था.अब वह अज्ञात व्यक्ति जिसने मेरी फेसबुक आईडी हैक की है.वों व्यक्ति अब उन पैसों को हड़प रहा है.वही फेसबुक आईडी का गलत उपयोग भी कर रहा है.
भारतीय क्रिकेट टीम का सदस्य और क्रिकेट मैच में अधिक व्यस्त होने के कारण मैं अपनी फेसबुक आईडी की तरफ ध्यान नहीं दे पाया. अभी कुछ समय पूर्व मेरे द्वारा फेसबुक आईडी को खोलने का प्रयास किया गया.तो आईडी एक्सेस व पासवर्ड गलत बता रहा था.जब उस फेसबुक आईडी पर कई बार मेरे फोटो वीडियो अपने आप अपलोड होने लगे.तब उन्हें मालूम चला कि उसकी फेसबुक आईडी को किसी व्यक्ति ने हैक कर ली है.और मेरी फेसबुक आईडी का एक्सेस उस व्यक्ति के पास है.जिसने मेरी आईडी हैक की है.उसके बाद भी मेरे द्वारा पुनः कई बार आईडी को ओपन करने का प्रयास किया गया.लेकिन कई प्रयास के बाद भी आईडी नहीं खुली.जबकि मेरी फेसबुक आईडी इस मेल आईडी[email protected] से लॉगिन थी.लेकिन अब यह अकाउंट अन्य किसी मेल आईडी से लॉगिन हो रहा है.जो कि इस प्रकार है[email protected] पर मेरा फेसबुक अकाउंट मोनेटाइज है.जिससे पैसे आते हैं.वह संबंधित व्यक्ति फ्रॉड के जरिये से इन पैसों कों ले रहा है.
इस मामले को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमित जैन का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व क्रिकेटर रिंकू सिंह द्वारा अलीगढ़ पुलिस को अवगत कराया गया कि उसकी फेसबुक आईडी को एक अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया गया है.और उस आईडी के मोनेटाईजेशन का पैसा भी उसी ने डायवर्ट किया है. मामले की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से अलीगढ़ पुलिस ने साइबर थानें पर एक मुकदमा दर्ज किया है.इस मुकदमे की विवेचना के तहत मेटा और फेसबुक से डेटा रिकार्डस की मांग कर ली गयी है.उक्त अपराधी की पहचान के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है. पहचान के तुरन्त बाद ही इस अपराधी की गिरफ्तारी की जाएगी.वही इनकी अपराधिक कृतयों से अर्जित की गई संपत्ति पर भी कड़ा प्रहार अलीगढ़ पुलिस द्वारा भविष्य में किया जायेगा है.
