Tue. Feb 3rd, 2026

आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी इंटर कॉलेज घुसराना गैल डिबाई में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कॉलिज में हवन किया गया जिसमें यजमान के रूप में प्रबंधक अजय कुमार लोधी व बबली राज लोधी नव निर्वाचित अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड डिबाई रहे तथा हवन प्यारेलाल शास्त्री ने किया प्रबंधक ने मां सरस्वती को तिलक करके माल्यार्पण किया और सभी अध्यापकों ने पुष्पांजलि अर्पित की और सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं व छात्रा/छात्राओं ने हवन में आहुति दी

प्रबंधक अजय कुमार लोधी ने बताया कि बसंत एक ऋतु है और जीवन के रंगों का उत्सव भी यह वह समय है जब धरती नए जीवन के साथ मुस्कुराती है पेड़ों व झाड़ियों पर नई पत्तियां हरियाली बिखेरती है और फूल अपने रंगों की खुशबू से हवा को महकाते हैं पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बसंत रितु सबसे अच्छी व सुंदर ऋतुओं में से एक है यह माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के बाद बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है कहा जाता है कि इसी दिन मां सरस्वती को प्राकट्य हुआ था इसीलिए यह दिन छात्रा/छात्राओं और शिक्षकों और कलाकारों के लिए विशेष महत्व रखता है

प्रधानाचार्य अमर सिंह ने कहा कि यह दिन विद्या, बुद्धि, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित है

इस मौके पर अमर सिंह प्रधानाचार्य, महेंद्र पाल सिंह, कप्तान सिंह, राजवीर सिंह, चमन लाल, रविन्द्र सिंह,रमेश सिंह, प्रतिभा रानी, सत्य प्रकाश, राजेंद्र सिंह,कुमारी सावित्री, कुमारी प्रतिभा, कुमारी अन्नु, मौजीराम सहित स्कूल के छात्र और छात्राएं मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *