Tue. Feb 3rd, 2026

इटावा: चित्रकूट जेल के डिप्टी जेलर की हार्ट अटैक से मौत
इटावा जनपद के जसवंतनगर निवासी और चित्रकूट जिला जेल में तैनात डिप्टी जेलर प्रमोद कुमार कनौजिया का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से परिजनों सहित विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी जेलर प्रमोद कुमार कनौजिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद वे छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी हालत और गंभीर हो गई, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार कनौजिया अपने कर्तव्यों के प्रति बेहद जिम्मेदार और अनुशासित अधिकारी थे। उनके असामयिक निधन से जेल प्रशासन और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
फिलहाल पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और मामले की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *