Wed. Feb 25th, 2026

कर्णवास में गंगासेवकों की मानवता: घायल बेसहारा कुत्ते का किया सफल उपचार

 

डिबाई क्षेत्र के कर्णवास गांव में गंगासेवकों की टीम ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। गांव में एक बेसहारा कुत्ता गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसे देखकर गंगासेवक पंकज बघेल ने तुरंत अपनी टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंगासेवकों की टीम मौके पर पहुंची और कुत्ते का उपचार शुरू किया।

कुत्ते का जख्म काफी गहरा था, जिसे साफ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ब्लेड से जख्म की सफाई करना आसान नहीं था, लेकिन टीम की मेहनत और समर्पण से अंततः सफलतापूर्वक उपचार किया गया। उपचार के बाद कुत्ते की हालत में सुधार देखा गया।

गंगासेवक पंकज बघेल ने बताया कि उनकी टीम पिछले 6 वर्षों से कर्णवास क्षेत्र में बेसहारा और घायल जीव-जंतुओं की सेवा कर रही है और आगे भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे कर्णवास क्षेत्र में जब भी कोई बेसहारा जीव पीड़ा में होता है, गंगासेवकों की टीम उसके लिए सहारा बनकर खड़ी होती है।

इस मौके पर गंगासेवक पंकज बघेल, आशीष कुमार, दीपक बघेल, अंकित कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *