
घर में लगी आग, कीमती सामान जलकर हुआ नष्ट
अतरौली जिला अलीगढ़— अतरौली क्षेत्र के ग्राम चौमुहा रामघाट रोड अतरौली अलीगढ़ में वेद प्रकाश पुत्र श्री किशन लाल के घर में बीती रात मकान में अचानक आग लगने से घर का अधिकांश कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के समय परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे, जिन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना में फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
सौभाग्य से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।
