Fri. Mar 13th, 2026

**जनता की समस्या सुनकर उसका निस्तारण करना मेरी पहली प्राथमिकता**
थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़
अलीगढ़। हरदुआगंज थाना के नवागत थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।
दैनिक जनसागर टुडे के पत्रकार जे.पी. गौतम से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, जबकि निर्दोष लोगों को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब बेचने जैसे अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के लोग या तो अपराध छोड़ दें या फिर क्षेत्र छोड़कर चले जाएं, क्योंकि इलाके में गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि थाने में झूठे प्रार्थना पत्र लेकर न आएं और किसी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज नहीं कराया जाएगा।
थाना प्रभारी ने कहा कि यदि गांव में किसी प्रकार की समस्या हो तो बिना किसी सिफारिश के सीधे थाने में आकर जानकारी दें। यदि किसी गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति रह रहा हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। जुआ, सट्टा, शराब पीकर गाली-गलौज करना या किसी को परेशान करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने आगामी ईद के त्योहार को देखते हुए क्षेत्र के लोगों से आपसी भाईचारे और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *