Sat. Feb 21st, 2026

डिबाई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 150 जोड़ों का विवाह संपन्न
डिबाई नगर में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की सभी विधानसभाओं के विभिन्न ब्लॉकों से कुल 150 जोड़ों का पंजीकरण हुआ। यह विशाल आयोजन डिबाई नगर स्थित रावण की पटवारी मैदान में संपन्न हुआ, जहां हजारों लोगों की उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में डिबाई विधायक के अनुज केसरी सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी जी एवं प्रधान कल्याण सिंह जी उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय जी और चंद्रप्रभा वार्ष्णेय जी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन नील भारद्वाज ने कुशलता पूर्वक किया।
समाज कल्याण अधिकारी रंजन सिंह जी, बीडीओ डिबाई विनोद शर्मा जी, बीडीओ दानपुर मुकेश जी एवं बीडीओ पहासू नरेंद्र शर्मा जी ने व्यवस्थाओं की निगरानी की। डिबाई नगर पालिका अध्यक्ष गंगा देवी जी तथा अरुण ठाकुर जी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त भोला भैया जी, विनेश जी, राहुल लोधी जी, ग्रामिण मंडल मंत्री सोनिया शर्मा जी, हरेंद्र जी एवं हुकुम सिंह जी सहित अनेक गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से आवश्यक गृहस्थी का सामान एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पूरे आयोजन में प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रही और सभी अतिथियों ने सरकार की इस पहल की सराहना की। यह आयोजन सामाजिक समरसता और सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *