Wed. Feb 4th, 2026

दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे का कहर, 270 से ज्यादा उड़ानें देरी से संचालित; 10 रद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता का असर हवाई यातायात पर साफ दिखा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी घटने के कारण 10 उड़ानें रद करनी पड़ीं, जबकि 270 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार, रद की गई उड़ानों में 6 आगमन और 4 प्रस्थान शामिल हैं। सुबह के समय दृश्यता अत्यंत कम रहने से उड़ानों के संचालन में बाधा आई, जिसका असर दिनभर बना रहा। कई यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, वहीं कुछ उड़ानों के समय में घंटों की देरी दर्ज की गई।

एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे उड़ानों के संचालन पर असर पड़ने की संभावना है।

प्रशासन ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उड़ानों का संचालन किया जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *