Sun. Mar 1st, 2026

यह खटना कल पेपर देकर लौट रहे दो बच्चों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक गंभीर
अतरौली (अलीगढ ) अतरौली क्षेत्र के ग्राम आलमपुर कायस्थान तहसील अतरौली जिला अलीगढ़ में उस समय मातम छा गया, जब K L इंटर कॉलेज मेमड़ी से परीक्षा देकर लौट रहे तीन बच्चों का सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी करने पर बताया गया कि अमन पुत्र श्री देवेंद्र सिंह गोपाल पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी गांव आलमपुर कायस्थान की मौके पर ही मौत हो गई और सत्येंद्र पुत्र श्री दिनेश निवासी गांव आलमपुर की हालत गंभीर तीनों की उम्र लगभग 15 वर्ष है यह हाई स्कूल की परीक्षा देकर घर वापस लौट रहे थे
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में इस हृदय विदारक घटना से गहरा दुख व्याप्त है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *