
फैसला कराने को लेकर झूठी शिकायत का आरोप*
बुलन्दशहर/ रामघाट। थाना रामघाट क्षेत्र के गाव नगला कोठी के एक पीडित ने बुलन्दशहर एस एस पी दिनेश कुमार सिंह से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई।
पीडित का आरोप है कि डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर के शिवम का उनके गांव कोठी नगला आनाजाना था।
आरोप है कि शिवम मौका पाकर पीडित के घर में (तारीख 11-8-25) घुस गया और उनकी बेटी को बुरी नियत से पकड लिया था। जिसकी शिकायत थाना रामघाट पुलिस ने आरोपी शिबम को जेल भेजा था।
जेल से छुटने के बाद आरोपी शिवम ने पीडित पर फैसला करने का दबाब बनाया व फैसला न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। जब आरोपी शिबम जव अपने मंसुबे में कामयाव नहीं हुआ था उसने एक शिकायत पत्र डिबाई कोतवाली में दिया है कि पीडित लडकी के तीन भाईयों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है।
जब कि पीडित लडकी के पिता का कहना है कि उनके दो लडके पिछले दो तीन महीने से गाजियाबाद रहकर कार्य कर रहे और तीसरा बेटा गांव कोठी नगला में रहता है।
आरोपी शिवम ने मनगढंत झूठा शिकायती पत्र दिया है।
जिसकी जांच अगर कराई जाए तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
