Wed. Feb 11th, 2026

भारतीय किसान यूनियन टिकैत डिबाई ने पेश की इंसानियत की मिसाल

डिबाई क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार निभाते हुए इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की है। गांव नंगला रोड में यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर एक अत्यंत गरीब परिवार की बेटी की शादी में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

जानकारी के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या की शादी को लेकर घर में चिंता का माहौल था। इस बात की जानकारी जब भारतीय किसान यूनियन टिकैत डिबाई के कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने तत्काल मदद का निर्णय लिया। इसके बाद गांव के सभी लोगों को साथ लेकर सहयोग अभियान शुरू किया गया।

यूनियन और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से कन्या की शादी के लिए कई आवश्यक घरेलू सामान भेंट किए गए। इनमें एक सिंगल बेड, बर्तन, एक बक्सा, एक पंखा, ड्रेसिंग टेबल, दो कुर्सियां सहित अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। इस सहयोग से परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई और शादी की तैयारियां सम्मानपूर्वक पूरी हो सकीं।

ग्रामीणों ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत केवल किसानों के हक की लड़ाई ही नहीं लड़ती, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद के साथ खड़ी रहती है। वहीं यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि गरीब परिवार की बेटी की शादी में सहयोग करना उनका सामाजिक दायित्व है और आगे भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे।

इस नेक पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोग भारतीय किसान यूनियन टिकैत डिबाई के इस मानवीय कार्य की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं

अभय सिंह जी तहसील अध्यक्ष

जितेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष

पूर्व ig साहब

ललित बघेल

सतेन्द्र कुमार और अन्य किसान यूनियन टिकैत के पद अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *