Tue. Feb 3rd, 2026

भारत ने 10 ओवर में 154 रन चेज

 

किए: न्यूजीलैंड को 8 विकेट से तीसरा टी-20 हराया, अभिषेक की 14 गेंद पर फिफ्टीभारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से तीसरा मैच हराकर लगातार 11वीं टी-20 सीरीज जीत ली। टीम ने रविवार को गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। बरसापारा स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड 153 रन ही बना सका। भारत ने 10 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।

 

टीम इंडिया के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा ने 14, सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर फिफ्टी लगाई। अभिषेक ने 68, सूर्या ने 57 रन बनाए। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले। टीम इंडिया ने पहला मैच 48 रन और दूसरा मैच 7 विकेट से जीता था। चौथा मुकाबला 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगाभारत की सबसे तेज टीम फिफ्टी

 

भारत ने 3.1 ओवर में ही टीम फिफ्टी पूरी कर ली, यह टीम की सबसे तेज टी-20 फिफ्टी है। 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने 3.4 ओवर में हाफ सेंचुरी पूरी की थी। ईशान किशन 28 और संजू सैमसन खाता खोले बगैर आउट हो गए। मैट हेनरी और ईश सोढी को 1-1 विकेट मिला।

 

अभिषेक ने भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया। 2007 में युवराज सिंह 12 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया। डेविड वॉर्नर 20 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं।

 

न्यूजीलैंड को लगातार 5वीं टी-20 सीरीज हराई

 

भारत ने अजेय बढ़त बनाकर न्यूजीलैंड को लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज हरा दी। न्यूजीलैंड ने 2019 में भारत को आखिरी बार अपने होमग्राउंड पर हराया था। टीम भारत में एक भी ही-20 सीरीज नहीं जीत सकी।

 

टीम इंडिया ने दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-2 से आखिरी बार सीरीज ड्रॉ खेली थी। तब से टीम 9 द्विपक्षीय सीरीज के साथ 2 टूर्नामेंट जीतचुकी है। भारत को आखिरी सीरीज हार भी जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी। इसके बाद से भारत को लगातार 15 टी-20 सीरीज में हार नहीं मिलीसूर्या की फिफ्टी, 10 ओवर में जीता भारत

 

10वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ 25 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाकर टीम को 8 विकेट से जीत भी दिला दी। सूर्या 57 और अभिषेक 68 रन बनाकर नॉटआउट रहेटीम इंडिया ने पावरप्ले के 6 ओवरों में 94 रन बना लिए। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव पिच पर मौजूद रहे। ईशान किशन 28 और संजू सैमसन खाता खोले बगैर आउट हो गए। 7 वें ही ओवर में भारत ने अपनी सेंचुरी भी पूरी कर लीअभिषेक शर्मा ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर जैकब डफी के खिलाफ छक्का लगाया और 14 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड रहा। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने 20 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई थी।

 

अभिषेक भारत के लिए दूसरी फास्टेस्ट फिफ्टी लगाने वाले प्लेयर भी बने। उन्होंने हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 16 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। युवराज सिंह 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में 12 गेंद पर फिफ्टी लगा चुके हैं154 रन के टारगेट के सामने भारत ने 19 गेंद पर ही फिफ्टी पूरी कर ली। ईशान किशन ने ईश सोढी के खिलाफ चौथे ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया और टीम की हाफ सेंचुरी पूरी करा दी। अगली ही गेंद ईशान कैच भी हो गए, उन्होंने 13 गेंद पर 28 रन बनाए।

 

यह टीम इंडिया की टी-20 में सबसे कम गेंदों पर फिफ्टी रही। इससे पहले 2023 में टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 3.4 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी। भारत ने सीरीज के लगातार तीसरे पावरप्ले में 70 प्लस रन बनाएपहली गेंद पर विकेट के बावजूद भारतीय बैटर्स ने स्कोरिंग रेट को धीमा नहीं किया। ईशान किशन ने पहले ही ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगा दिया। दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा ने 1 छक्का और 1 चौका लगाया। 2 ओवर के बाद स्कोर 32 रन तक पहुंच गया154 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। विकेटकीपर संजू सैमसन पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए, उन्हें मैट हेनरी ने पवेलियन भेजा। क्रिकेट में पहली गेंद पर आउट होने को गोल्डन डक कहते हैं। सैमसन सीरीज में 16 रन ही बना सके हैंगुवाहाटी में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी।

 

टीम ने 34 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। मिचेल सैंटनर ने 27, मार्क चापमन ने 32 और ग्लेन फिलिप्स ने 48 रन बनाकर टीम को 150 के पार पहुंचाया।

 

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।

 

हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले

 

हर्षित राणा ने 1 विकेट लिया एक बैटर रन आउट भी हुआबुमराह को दूसरा विकेट

 

18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने अपना दूसरा विकेट ले लिया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी। काइल जैमिसन बोल्ड हो गए, वे 3 रन ही बना सके। इसी ओवर में मैट हेनरी 1 रन बनाकर रन आउट भी हो गए16वें ओवर में न्यूजीलैंड ने छठा विकेट भी गंवा दिया। ओवर की पहली बॉल रवि बिश्नोई ने शॉर्ट पिच फेंकी। ग्लेन फिलिप्स ने शॉट खेला, लेकिन डीप मिड-विकेट पोजिशन पर कैच हो गए। फिलिप्स ने 48 रन बनाए15वें ओवर में न्यूजीलैंड ने पांचवां विकेट भी गंवा दिया। ओवर की चौथी बॉल हार्दिक पंड्या ने बाउंसर फेंकी। डेरिल मिचेल ने शॉट खेला, लेकिन एक्स्ट्रा कवर्स पोजिशन पर कैच हो गए। उन्होंने 14 रन बनाए। हार्दिक ने रचिन रवींद्र को भी कैच कराया 14वें ओवर में न्यूजीलैंड ने अपने 100 रन पूरे कर लिए। ग्लेन फिलिप्स ने कुलदीप यादव के ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया और टीम की सेंचुरी पूरी करा दी। उनके साथ डेरिल मिचेल भी पिच पर मौजूद रहे12वें ओवर में रवि बिश्नोई ने मार्क चापमन को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने ओवर की आखिरी बॉल गुड लेंथ पर गूगली फेंकी। चापमन कट करने गए, लेकिन कॉट बिहाइंड हो गए। उन्होंने 32 रन बनाए और ग्लेन फिलिप्स के साथ 52 रन की पार्टनरशिप कीन्यूजीलैंड ने 9वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। मार्क चापमन ने कुलदीप यादव के ओवर की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाकर टीम की हाफ सेंचुरी पूरी कराई। चापमन के साथ ग्लेन फिलिप्स भी पिच पर मौजूद रहे। ओवर में 19 रन बनेतेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह छठे ओवर में पहली बार बॉलिंग करने आए। उन्होंने पहली ही गेंद गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। टिम साइफर्ट डिफेंड करने गए, लेकिन बोल्ड हो गए। उन्होंने 12 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में 3 विकेट खोकर 36 रन बनाएरवि बिश्नोई ने 1 रन का ओवर फेंका

 

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने पारी के पांचवें ओवर में 1 ही रन दिया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स और टिम साइफर्ट को 5 गेंदें डॉट कराईं। 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन रहा न्यूजीलैंड ने दूसरे ओवर में दूसरा विकेट भी गंवा दिया। ओवर की पांचवीं बॉल हार्दिक पंड्या ने शॉर्ट पिच फेंकी। रचिन रवींद्र ने पुल शॉट खेला, लेकिन डीप स्क्वेयर लेग पोजिशन पर रवि बिश्नोई के हाथों कैच हो गए। रचिन 4 रन ही बना सकेहर्षित राणा ने पहले ही ओवर में भारत को विकेट दिला दिया। ओवर की तीसरी गेंद उन्होंने गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। डेवोन कॉन्वे आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने गए। मिड ऑफ पर मौजूद हार्दिक पंड्या ने हवा में जंप कर बेहतरीन कैच पकड़ा और कॉन्वे आउट हो गए।

 

कॉन्वे 1 रन ही बना सके। उन्हें हर्षित राणा ने पिछली 5 पारियों में पांचवीं बार आउट किया। हर्षित ने वनडे सीरीज में भी कॉन्वे को तीनों बार पवेलियन भेजा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *