महंगाई का एक और झटका, रेल किराए में बढ़ोतरी
नई दिल्ली। नए साल से पहले भारतीय रेलवे ने यात्रियों को महंगाई का झटका दिया है। रेलवे ने जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों के किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बढ़ी हुई दरें 26 दिसंबर 2025 से लागू होंगी।
रेलवे के अनुसार, किराया संशोधन जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों पर लागू होगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सूत्रों का कहना है कि बढ़ती परिचालन लागत और सेवाओं के रखरखाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। किराए में बढ़ोतरी से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर असर पड़ सकता है।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले संशोधित किराया सूची की जानकारी प्राप्त कर लें। रेलवे की ओर से जल्द ही विस्तृत किराया विवरण जारी किए जाने की उम्मीद है।
