Wed. Feb 4th, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डिबाई विधायक की शिष्टाचार भेंट,

 

लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से डिबाई विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने डिबाई विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर डिबाई मंडल अध्यक्ष श्री मयंक वाष्र्णेय, नरौरा मंडल अध्यक्ष श्री परमानन्द निषाद, दानपुर मंडल अध्यक्ष श्री पिन्टू लोधी एवं डिबाई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश लोधी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतिनिधियों ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन से डिबाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी, जिससे क्षेत्र की जनता को आने वाले समय में और अधिक लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *