Wed. Feb 4th, 2026

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, आठ लोगों की हुई मौतJi

नई दिल्ली। सोमवार शाम राजधानी के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में धमाका हुआ। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके के बाद कार में आग लग गई और आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में लगीं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम भी जांच के लिए मौके पर मौजूद है।घटना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *