Mon. Feb 16th, 2026

संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव बदनपुर बसई निवासी अमन त्यागी ने अपने ही गांव में रहने वाली मुस्लिम युवती तमन्ना मलिक के साथ साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था।

विवाह के बाद दोनों कई महीने तक बाहर भी रहे लेकिन, बाद में अपने गांव में ही आकर बस गए। इस दरमियान तमन्ना ने अपना नाम तुलसी रख लिया और दो बेटों को जन्म भी दिया। जिसमें एक दो वर्षीय बड़ा बेटा आर्यन और छोटा एक वर्षीय दक्ष है। प्रेम विवाह और बच्चों की मुराद पूरी होने के बाद तमन्ना मलिक इस बार पहली दफा अपने पति अमन त्यागी के साथ बुर्का पहनकर 10 फरवरी को हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए निकलीं।

11 फरवरी को हरिद्वार स्थित गंगा में गोता लगाया और बोल बम के साथ कंधे पर खड़ी कांवड़ सजा ली। फिर हरिद्वार से संभल के शिवालय क्षेमनार्थ पर पहुंचाने के लिए लगभग 170 किमी की आस्था भरी डगर को पूरा करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को वह बिजनौर पहुंच गए थे और शनिवार की शाम तक संभल पहुंचाने का लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *