Fri. Mar 20th, 2026

सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
डिबाई। विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक दानपुर अंतर्गत ग्राम चौगानपुर निवासी एक युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि मृतक बुधवार शाम से लापता था। गुरुवार सुबह जब राहगीर व ग्रामीण वहां से गुजरे तो उन्होंने सड़क किनारे झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही डिबाई कोतवाली पुलिस एवं दौलतपुर खुर्द चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
घटना के बाद से गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *