
सम्पूर्ण समाधान दिवस 21 फरवरी को, डीएम तहसील अतरौली में करेंगे जनसुनवाई
अलीगढ़ 20 फरवरी 2026 (सू0वि0): जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जनपद की पॉचों तहसीलों में 21 फरवरी शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी संजीव रंजन सिंह तहसील अतरौली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्वयं उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे और प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। तहसील अतरौली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, जिससे मौके पर ही समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपनी शिकायतें एवं समस्याएं निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर दर्ज कराएं।
—-
सहायक निदेशक सूचना, अलीगढ़।
