Mon. Mar 9th, 2026

होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

 

*पहासू*- 5 मार्च 2026 को होल्कर सेना द्वारा आर्य हॉस्पिटल, अल्लीपुर–छतारी रोड, पहासू (बुलन्दशहर) में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी धनगर(सपा जिलाध्यक्ष अलीगढ़) उपस्थित रही विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश बघेल (प्रदेश उपाध्यक्ष, दिल्ली भाजपा), रामू धनगर (जिला पंचायत सदस्य,अलीगढ़) और नरेंद्र बघेल (सिंगर) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महीपाल सिंह धनगर रिटा. ADO जी ने की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्य मुकेश धनगर (जिला अध्यक्ष होल्कर सेना), सुन्दर सिंह प्रधान (जिला महासचिव होल्कर सेना) प्रताप सिंह बघेल (विधायक प्रतिनिधि), अनिल धनगर, डॉ मनोज होल्कर, गुलाब सिंह, मोहन बघेल सरभन्ना , योगेंद्र सिंह आजाद, भूपसिंह वकीलसाहब,रामपाल सिंह प्रधान,रेशमपाल सिंह प्रधान,जगबीर सिंह प्रधान, प्रवेश प्रधान, बनवारी लाल प्रधान सहित अन्य युवाओं का विशेष योगदान रहा।

समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *