Wed. Feb 4th, 2026
बिहार के मोतिहारी जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहां शराब की लत ने एक युवक को हैवान बना दिया। मंगरु सहनी नामक युवक ने शराब के पैसों के लिए न केवल एक बेजुबान कुत्ते की बेरहमी से हत्या की, बल्कि धोखे से ग्रामीणों को उसका मांस भी खिला दिया। शराब का आदी मंगरु पैसे न होने के कारण इस हद तक गिर गया कि उसने कुत्ते के मांस को ‘खरगोश का मीट’ बताकर ₹1000 प्रति किलो के भाव से पूरे गांव में बेच दिया। ग्रामीणों को इस धोखे का अहसास तब हुआ जब मांस खाने के कुछ ही घंटों बाद बच्चों और बड़ों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी और पेट दर्द से तड़पते ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। इस घटना से करीब 15 परिवारों की जान जोखिम में पड़ गई है। फिलहाल आरोपी फरार है और ग्रामीणों को धमकी दे रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *