Wed. Feb 4th, 2026

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत: बेटी के साथ बाजार से लौटते समय हादसा, हादसे में बची बच्ची

 

शनिदेव मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई। हादसे में महिला की लगभग 10 वर्षीय बेटी भी घायल हो गई।

 

मृतक महिला की पहचान चंचल के रूप में हुई है, जो चांदपुर रोड क्षेत्र की निवासी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चंचल अपनी बेटी हर्शी के साथ बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गईं।बुलंदशहर में मंगलवार को एक महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना नगर क्षेत्र में शनिदेव मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई। हादसे में महिला की लगभग 10 वर्षीय बेटी भी घायल हो गई।

 

Oplus_16908288

मृतक महिला की पहचान चंचल के रूप में हुई है, जो चांदपुर रोड क्षेत्र की निवासी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चंचल अपनी बेटी हर्शी के साथ बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गईंघटना के प्रत्यक्षदर्शी पुष्पेंद्र शर्मा के अनुसार, मालगाड़ी चालक ने समय पर हॉर्न बजाया था। हॉर्न सुनने के बाद महिला पटरी के किनारे हट गई थी, लेकिन इसके बावजूद वह ट्रेन की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में चंचल की मौके पर ही मृत्यु हो गई सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से गुजर रहे लोगों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से गुजर रहे लोगों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *