Thu. Feb 5th, 2026

अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र में जल जीवन मिशन का खुलासा
👍डीजे लेकर दुल्हनों के दरवाजे पहुंचने में गड्डे-कीचड़ से जूझ रहे दूल्हे संग बराती
👍राज्यमंत्री संदीप सिंह के विधानसभा क्षेत्र के गांवों में साल भर से बदतर हालात
👍अतरौली। बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है… गाना बजवाते-नाचते हुए दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचने वाले बरातियों और दूल्हों की राह में गड्ढे व कीचड़ बड़ी बाधा वन रहे हैं। गांव-गांव सड़कें और गलियां खोदकर छोड़ दी गई हैं, जिससे दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचने से पहले ही डीजे का संगीत दूर छूट रहा है।
ये हालात बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों गांवों में साल भर से बने हुए हैं। जलजीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए जलनिगम ने गांव-गांव सड़कें-गलियां खोदवाई थीं।
👍पाइप लाइन बिछने के बाद मिट्टी भरकर इन गड्ढों को छोड़ दिया गया। पानी पड़ने पर मिट्टी धंस गई और गड्ढों के साथ कीचड़ की समस्या से भी गांव वाले तब से जूझ रहे हैं।
अतरौली ब्लॉक के गांव कमालपुर, नौअरी, हैवतपुर, कुंजलपुर, महगवां, नगला लोधा, नगला दलु, भवीगढ़, खैराबाद, विरनेर, काजिमाबाद, जिरौली धूमसिंह,नगला हार्जी. चंडौला सुजानपुर, निसारपुर, राजमार्गपुर, कौरह रघुपुरा, मुरादपुर, मधूपुर, चंदौआ, कमालपुर में खोदी गई गली और भरा कीचड़। दूसरे चित्र में गांव भवीगढ़ में बीच से खोदकर छोड़ी गई सड़क । संवाद
जलजीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई थीं सड़कें गोर्वधनपुर आदि ऐसे गांव हैं, जहां सड़कें-गलियां खोदकर यूं ही छोड़ दी गईं।
ग्रामीणों के अनुसार इन गांवों में जलजीवन मिशन का काम अधूरा पड़ा है। पेयजल टंकियों का निर्माण दूर, घरों में नल के कनेक्शन तक नहीं हुए। ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधानों का कहना है कि ब्लॉक से जिला मुख्यालय तक अधिकारियों से लगातार समस्या बताते आ रहे हैं। शादियों के साथ ही शोभायात्राएं, जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में कई बार गांवों में खोदकर छोड़ी गई सड़कों की मरम्मत न कराए जाने का मुद्दा उठाया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट हो चुका है। जांच होनी चाहिए। पुष्पेंद्र लोधी, जिला पंचायत सदस्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी परेशानी हो रही है, लेकिन सड़कें-गलियां ठीक नहीं कराई जा रही हैं। गांवों में सड़कें खोदी पड़ी हैं। नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। गांवों में बेटियों की बरात की गाजे-बाजे के साथ चढ़त तक नहीं हो पा रही हैं। गांव-गांव लोगों को इन खराब सड़कों से निकलने में परेशानी का सामना करना घरों में नलों का कनेक्शन और पानी की टंकी का निर्माण जब होगा तब होगा, लेकिन ओर से उखाड़ी गईं सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराया जाना चाहिए। इससे लोगों में गुस्सा है। मनोज उपाध्याय, अध्यक्ष बीपैक्स समिति, गहतोली निर्मल जलनिगम की कई गांवों में सड़कों की मरम्मत और घरों में नलों के कनेक्शन का काम पूरा नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *