Sun. Jun 21st, 2026

पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच माता बेलौन भवानी के लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
एस डीएम सीओ ने मेला का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश
रामघाट बुलंदशहर माता बेलौन भवानी मंदिर पर चैत्र मास के प्रथम नवरात्रि के दिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ माता शैलपुत्री की पूजा के साथ दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी एसडीएम सीओ ने मेला का निरीक्षण कर ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारीयों को दिए सख्त निर्देश दिए
आपको बता दें जनपद बुलंदशहर के नरौरा गंगा घाट से पांच किलोमीटर दूरी पर माता बेलौन भवानी का मंदिर है यहां पर प्रथम नवरात्रि के दिन भक्तजन मथुरा वृंदावन राजस्थान दिल्ली हरियाणा एटा मैनपुरी इटावा फिरोजाबाद बदायूं मुरादाबाद बुलंदशहर अलीगढ़ आदि प्रदेश जनपदों से आकर रात्रि में विश्राम कर सुबह स्नान करने के बाद 4:00 से ही मां बेलौन भवानी मैया के दर्शन करने के नारियल चुनरी प्रसाद अगरबत्ती आदि थाली सजाकर मां के दरबार में अपनी मनोकामनाओं को लेकर दर्शन करने लाइन में माता की जय घोषों के साथ खड़े हो जाते हैं अपनी इच्छा अनुसार माता के दरबार में सोने चांदी के आभूषण रुपए आदि चढ़ावा चढ़ाकर दर्शन कर अपने गंतव्य स्थान को जाते देखा गया प्रथम नवरात्रि के दिन बेलौन में माता के गीत जयकारों के साथ गूंज रहा था मंदिर के आसपास सज धज कर लगी दुकानों पर भक्तजन बड़े उत्साह के साथ कड़े माला माथे का सिंदूर बच्चों के खेल खिलौने गुड़िया माता की तस्वीर आदि सामानों को बड़े उत्साह के साथ खरीदते देखा गया माता बेला भवानी के मंदिर पर बेलौन पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मुस्तैदी से तैनात रहकर पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें हुए हैं जिससे किसी श्रद्धालु को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो उसके लिए रात दिन एक कर पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखे हुए हैं
उप जिलाधिकारी मनीष कुमार के सख्त निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने सफाई कर्मी टीम को भेज कर साफ सफाई कराई है सफाई कर्मी लगातार गंदगी को उठाने के लिए लगे हुए हैं प्रकाश व्यवस्था भी कराई गई है
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने बताया कि प्रशासन ने माता बेलौन भवानी मंदिर के परिसर में साफ सफाई सुरक्षा व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था कराई गई है प्रथम नवरात्रि के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने माता भवानी के दर्शन किए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।