Sun. Jun 21st, 2026
NEW Cm Of Delhi

आखिर कौन है नवनिर्वाचित दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ?

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था और वह पंजाबी राजपूत परिवार से आती हैं, उनके पिता विजय सिंह और मन तृप्ता वाही दोनो दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रह चुके हैं, बताया जाता है की आतिशी के पिता विजय सिंह ने मार्क्स और लेनिन से लिए गए कुछ अक्षरों को मिलाकर उनका नाम आतिशी मार्लेना रखा था, हालंकि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आतिशी मार्लेना ने अपना नाम से मार्लेना शब्द हटा दिया और अब वो आतिशी के नाम से प्रसिद्ध हैं | आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है,साल 2020 में दिए गए एफीडेविट में आतिशी ने अपने पति को सोशल वर्कर बताया लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं जिन्होंने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है और इसके अलावा उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से भी पढ़ाई की है |

कैसा रहा है राजनीतिक सफर ?

आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद स्वाति मालीवाल आई चर्चे में :

आतिशी को आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद स्वाति मालीवाल ने इसे दिल्ली के लिए दुखद दिन बताया था जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने स्वाति से राज्यसभा से इस्तीफा मांग लिया है |

आतिशी के मुख्यमंत्री की घोषणा होने के बाद स्वाति मालीवाल ने उन्हें डमी सीएम बताते हुए कहा था कि यह दिल्ली के लिए दुखद दिन है.स्वाति ने आतिशी के माता पिता अपर संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी से बचाने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखने का आरोप लगाया था,स्वाति के आरोप पर आप के विधायक दिलीप पांडे ने पलटवार किया है –

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।