Sun. Jun 21st, 2026

उत्तर प्रदेश के शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने शीतकालीन सत्र में भाग लिया,तथा उसमें कई सारे प्रस्ताव डिबाई के विकास के लिए विधानसभा अध्यक्ष के सामने रखे | उसके बाद विधायक चंद्रपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने कार्यकर्ताओं और एक संदेश चैनल के फाउंडर राहुल लोधी के साथ शिष्टाचार भेंट की जिसमें डिबाई से जुड़े कई अहम मुद्दे और कई प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के सामने पेश किए जिनमें सबसे अहम दो मुद्दे रहे पहला सर्वमंगला मां बेलोंन भवानी के सौंदर्यकरण,और दूसरा नरौरा स्थित बाबूजी कल्याण सिंह समाधि स्थल के जल्द से जल्द निर्माण की बात मुख्यमंत्री के सामने रखीं, बैलोंन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा का यहां जल्द संस्कृति विद्यालय बनाएंगे साथ ही इसका सौंदर्यकरण भी करेंगे | क्षेत्र में हो रहे कई विकास कार्यों की भी योगी ने सराहना की और निरंतर समाज कल्याण में कार्य करते रहने के लिए कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ाया | अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री नरौरा स्थित बाबूजी कल्याण सिंह के समाधि स्थल का कितनी जल्दी निर्माण कार्य शुरू करवाएंगे साथ ही बेलोंन भवानी के मंदिर प्रांगण सहित बैलोंन का विकास ,मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में क्षेत्र के मलखान सिंह लोधी,अंकुर लोधी,पिंटू लोधी, ठाकुर यश प्रताप शामिल रहे |

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।