
बुलंदशहर : जैसे जैसे 2027 करीब आ रही है,वैसे वैसे चुनावी सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है,सभी नेता गण अपना अपना क्षेत्र अभी से चुनकर जनता को लुभाने के लिए मेहनत करना शुरू कर रहे हैं,क्षेत्र में जनसमस्याओं से लेकर आम समस्याओं पर भी अपनी राय रख रहे हैं,इसी श्रेणी में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष खुशबू सिंह भी अब मैदान में आ चुकी हैं,बीते दिन पत्रकार सम्मान समारोह कर उन्होंने अपनी बात जन जन तक पहुंचाने के लिए लोकतन्त्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया तंत्र को चुना,खुशबू सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह शुरू से ही समाज और जनहित के कार्यों में विशेष रुचि रखती थी,उन्हें सामाजिक कार्य करना बहुत अच्छा लगता है,मै यहां इसलिए मेहनत नहीं कर रही कि सत्ता या कुर्सी का लालच हो मुझे डिबाई की जनता से बेहद लगाव है और मैं अपने जीवन का आगे का हिस्सा डिबाई की जनता के लिए समर्पित करना चाहती हूं,जनता से भी उन्हें समर्थन मिल रहा है,जगह जगह जाकर देखती हूं तो जनता अपना प्रेम आशीर्वाद के रूप में दे रही है,मुझे जनता को सेवा करनी है,अब देखना यह होगा कि जिस मजबूत इरादे और वादे से खुशबू सिंह मैदान में आई हैं,उससे जनता को कितना लुभाती हैं,क्योंकि डिबाई विधानसभा 68 बाबूजी कल्याण सिंह की कर्मभूमि रही थी,और बाबूजी कल्याण सिंह का नाम इस भूमि पर वो चुनावी गणित है जिसे हर कोई प्रत्याशी आगे रख अपना सवाल हल करना चाहता है,जिस प्रकार से खुशबू सिंह ने पत्रकारों का सम्मान किया उससे कहीं न कहीं यह ख़बर तो आम जनता तक पहुंच ही जाएगी कि एक महिला भाजपा की ओर से भी अपनी पूर्ण ताकत लगा रही है.
