Sun. Jun 21st, 2026

Category: BIG BREAKING

व्हाट्सएप यूजर्स की प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा को

व्हाट्सएप यूजर्स की प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा को कड़ी फटकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप यूजर्स के…

बॉय फ्रेंड को लेकर नर्सिंग होम में हंगामा, नर्स की पिटाई कर

बॉय फ्रेंड को लेकर नर्सिंग होम में हंगामा, नर्स की पिटाई कर मोबाइल छीना, फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग डिबाई (बुलंदशहर)।…

अलीगढ़ में अखिलेश यादव के हमशक्ल का वीडियो वायरल

अलीगढ़ में अखिलेश यादव के हमशक्ल का वीडियो वायरल, ‘अखिलेश भैया’ बन गए सलाउद्दीन अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

मंदिर के पीछे चल रही थी गांजे की खेती, पुजारी निकला तस्करी का मास्टरमाइंड

मंदिर के पीछे चल रही थी गांजे की खेती, पुजारी निकला तस्करी का मास्टरमाइंड भजन-कीर्तन की आड़ में फल-फूल रहा…

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।