====================================
*मंदिर से घण्टे चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय शातिर चोरों के साथ थाना डिबाई पुलिस व स्वाट टीम देहात की हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश घायलावस्था में अपने 01 अन्य साथी सहित गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, बाइक, चोरी के घण्टे व लोहा काटने का कटर बरामद।*

====================================
जनपद में तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 11/12.12.2025 की रात्रि को थाना डिबाई पुलिस व स्वाट टीम देहात सूरजपुर मखेना के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी तभी एक बाइक पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनको रूकने का इशारा किया गया, नही रुके तथा बाइक को तेजी से मोड़कर सूरजपुर नहर पटरी की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश ताज मोहम्मद उर्फ बसईया पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में उसके 01 अन्य साथी सहित गिरफ्तार किया गया। *घायलावस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान ताज मोहम्मद उर्फ बसईया पुत्र कल्लू खान निवासी ग्राम धुबई थाना हसायन जनपद हाथरस हाल निवासी सन्नौट थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर व गिरफ्तार बदमाश की पहचान हम्मू उर्फ भूरा पुत्र जान मोहम्मद निवासी ग्राम सिल्ला थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ हाल निवासी नई बस्ती वहीदनगर जनपद अलीगढ़ के रुप में हुई हैं।* घायल बदमाश को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, बाइक,चोरी के घण्टे व लोहा काटने का कटर बरामद हुआ है।
उल्लेखनीय है कि उक्त बदमाश शातिर किस्म के चोर अपराधी हैं जिनके द्वारा कई जनपदो में मंदिर से घण्टे चोरी करने की घटनाएं कारित की गयी है तथा थाना डिबाई क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 03.08.2025 को चामुण्डा मंदिर से भी घण्टे चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना डिबाई पर मु0अ0सं0 513/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किये जा रहे थे।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1- ताज मोहम्मद उर्फ बसईया पुत्र कल्लू खान निवासी ग्राम धुबई थाना हसायन जनपद हाथरस हाल निवासी सन्नौट थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर (घायल )
2- हम्मू उर्फ भूरा पुत्र जान मोहम्मद निवासी ग्राम सिल्ला थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ हाल निवासी नई बस्ती वहीदनगर जनपद अलीगढ़

*बरामदगी-*
1- 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस।
2- 01 बाइक HF डीलक्स (UP13CM8929)
3- चोरी किये गये 04 घण्टे
4- लोहा काटने का कटर
*गिरफ्तार अभियुक्त ताज मोहम्मद उर्फ बसईया का आपराधिक इतिहास-*
1. मुअसं 115/17 धारा 380/457/411 भादवि थाना हसायन जनपद हाथरस
2. मुअसं 129/17 धारा 307 भादवि थाना हसायन जनपद हाथरस
3. मुअसं 130/17 धारा 25 आयुध अधि0 थाना हसायन जनपद हाथरस
4. मुअसं 159/17 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 थाना हसायन जनपद हाथरस
5. मुअसं 108/17 धारा 392/307/420/411 भादवि थाना हसायन जनपद हाथरस
6. मुअसं 67/21 धारा 411/414 भादवि थाना हसायन जनपद हाथरस
7. मुअसं 68/21 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना हसायन जनपद हाथरस
8. मुअसं 818/16 धारा 380/457/411 भादवि थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस
9. मुअसं 106/18 धारा 380/411 भादवि थाना हसायन जनपद हाथरस
10. मुअसं 388/18 धारा 380/457/411 भादवि थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ
11. मुअसं 346/19 धारा 174ए भादवि थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ
*गिरफ्तार अभियुक्त हम्मू उर्फ भूरा का आपराधिक इतिहास-*
1. मुअसं 119/17 धारा 379/411 भादवि थाना बरला जनपद अलीगढ
2. मुअसं 223/20 धारा 379/411 भादवि थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ
3. मुअसं 224/20 धारा 307/504 भादवि थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ
4. मुअसं 225/20 धारा 25/27 आयुध अधि0 थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ
5. मुअसं 67/21 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ
6. मुअसं 22/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ
7. मुअसं 30/25 धारा 136 विद्युत अधि0/317(2) बीएनएस थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ
8. मुअसं 571/25 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ
9. मुअसं 316/20 धारा 379/411 भादवि थाना मडराक जनपद अलीगढ
10. मुअसं 317/20 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना मडराक जनपद अलीगढ
11. मुअसं 318/20 धारा 3/25/27 आयुध अधि0 थाना मडराक जनपद अलीगढ
12. मुअसं 125/19 धारा 394/411 भादवि थाना अवागढ जनपद एटा
13. मुअसं 131/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना अवागढ जनपद एटा
14. मुअसं 106/18 धारा 380/411 भादवि थाना हसायन जनपद हाथरस
15. मुअसं 108/18 धारा 392/307/420/411 भादवि थाना हसायन जनपद हाथरस
16. मुअसं 193/18 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना हसायन जनपद हाथरस
अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना डिबाई पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. श्री रवि रतन सिंह निरीक्षक थाना डिबाई
2. उ0नि0 राहुल कुमार, उ0नि0 चन्द्रपाल सिंह।
3. का0 उमेश कुमार, का0 प्रिंस कुमार, का0 धर्मेश कुमार।
*स्वाट टीम देहात-*
1. उ0नि0 सोहनवीर सोलंकी प्रभारी स्वाट टीम देहात व टीम
2. है0का0 नेत्रपाल, है0का0 अमित, है0का0 कुलदीप सिंह, है0का0 अरुण, है0का0 ईनाम, है0का0 आशु,का0 मनीष, का0 आकाश, का0 अजय सोलंकी, का0 नदीम
*मीडिया सेल बुलन्दशहर*






Leave a Reply