Sun. Mar 22nd, 2026

डिबाई मंडी में बाजरा खरीद पर धांधली का आरोप: किसानों ने कहा- कमीशन मांग रहे, विधायक-एसडीएम ने जांच के दिए निर्देश डिबाई अनाज मंडी स्थित बाजरा खरीद केंद्र पर खरीद प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्राम लक्ष्मपुर निवासी किसान शंकर लाल ने बताया कि उनसे बाजरा की खरीद के बदले 100 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन मांगा जा रहा है

किसान का आरोप है कि बिना कमीशन दिए फसल की खरीद नहीं की जा रही है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी और उप जिलाधिकारी मनीष कुमार अनाज मंडी पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक और एसडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि यदि खरीद में किसी भी प्रकार की धांधली पाई जाती है, तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा भी दिलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *