Sun. Mar 22nd, 2026

मेरठ के MIET कॉलेज में फिर हुई मारपीट, ‘फेथफुल बॉयफ्रेंड’ बना विवाद का केंद्र
मेरठ। MIET कॉलेज में छात्राओं के बीच एक बार फिर से मारपीट का वीडियो सामने आया है। दो दिन पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो लड़कियां एक ही बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में बैल्ट-बाजी करती नजर आई थीं।
आज सामने आए नए वीडियो में भी उसी कथित ‘फेथफुल बॉयफ्रेंड’ को लेकर दो छात्राओं के बीच विवाद देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और छात्रों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
कॉलेज प्रशासन ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि ऐसे घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और भविष्य में किसी भी तरह के हिंसक व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो में दिख रही मारपीट ने कॉलेज परिसर में चिंता बढ़ा दी है, जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मामलों से न केवल व्यक्तिगत संबंध प्रभावित होते हैं, बल्कि संस्थान की छवि पर भी असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *