पटनाः बिहार के बख्तियारपुर में एक महिला अधिकारी के लापता होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। महिला अधिकारी की शादी 22 दिन पहले हुई थी।
महिला अधिकारी बख्तियारपुर के अथमलगोला प्रखंड में तैनात थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक अथमलगोला प्रखंड के कृषि भवन में बीटीएम पद पर तैनात महिला अधिकारी शुक्रवार शाम को ऑफिस से घर लौटते समय लापता हो गई। पीड़िता के भाई ने इस संबंध में बख्तियारपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि मेरी बहन कार्यालय बंद होने के बाद पटना के अथमलगोला से ऑटो लेकर बख्तियारपुर अपने आवास के लिए निकली, लेकिन आवास पहुंचने से पहले ही उसका मोबाइल ऑफ हो गया और लापता हो गई। अनहोनी की आशंका से परेशान उनके परिजनों ने थाने पहुंचकर जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।
पटना के अथमलगोला एवं बख्तियारपुर क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज को खगार फुटेज को खंगाला जा रहा है। लोकेशन के
आधार पर सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी में पटनी पुलिस जुट गई है। पीड़िता के भाई ने बताया कि बख्तियारपुर थाना पुलिस का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। लेकिन
