अनूपशहर से राजघाट पहुंची डाक कांवड़, वनखंडेश्वर महादेव का हुआ जलाभिषेक
राजघाट के शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक: अनूपशहर से डाक कांवड़ में जल लेकर पहुंचे वनखंडेश्वर मंदिर
राजघाट में सावन माह के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ा। तृतीय निषाद तूफानी डाक कांवड़ यात्रा के तहत श्रद्धालुओं ने अनूपशहर से गंगा जल भरा। इसके बाद 17 अगस्त को श्री गंगाधाम राजघाट स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया।
“हम चेले भी उनके हैं जिनका कोई गुरु नहीं हर-हर महादेव” के संकल्प के साथ निकली इस डाक कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शिव भक्त शामिल हुए। यात्रा के दौरान मार्ग में “हर-हर गंगे” और “बोल बम” के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बन गया।
मंदिर पहुंचकर शिव भक्तों ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित किए। पुजारियों ने हवन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी।
इस डाक कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में ग्राम राजघाट के दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें सूरज निषाद, योगेश निषाद, अजय निषाद, धर्मपाल निषाद, अशोक निषाद, शास्त्री निषाद, सत्यप्रकाश निषाद, आकाश निषाद, रमेश निषाद, जोगेन्द्र निषाद, गौरी निषाद और सुनील निषाद प्रमुख आदि मौजूद रहे।
