Sun. Mar 22nd, 2026

कर्णवास अंबेडकर पार्क में मनाई गई शहीद उधम सिंह जयंती

दिबाई क्षेत्र के कर्णवास स्थित अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को शहीद उधम सिंह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर वक्ता सौरभ कुमार ने शहीद उधम सिंह के बलिदान और देश की आज़ादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेकर देश की अस्मिता की रक्षा की और उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया

मौजूद रहे

सौरभ कुमार

अशोक कुमार गौतम

डॉ पंकज कुमार गौतम

योगेंद्र कुमार सिंह

अरुण कुमार

विष्णु गौतम

आर्यन गौतम

खुशबू कुमारी सीमा देवी राम सिंह टिंकू कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *