श्री ज्योतिर्मय जूनियर शिक्षा केंद्र कर्णवास में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
कर्णवास, बुलंदशहर। श्री ज्योतिर्मय जूनियर शिक्षा केंद्र, कर्णवास में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्टाफ सदस्य दिगम्बर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी हमें वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर अभय सिंह ने की। उन्होंने बच्चों को देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का भाव रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों और देशभक्ति के गीतों से पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आया
संवाददाता — सौरभ आर्जव
कर्णवास, जिला बुलंदशहर
