Wed. Feb 4th, 2026

हरदोई में पाली थाने के अंदर पत्नी को गोली से उड़ाया, दरोगा सस्पेंड 👍हरदोई, संवाददाता। पाली थाने में सोमवार सुबह प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी पत्नी की युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को दबोच कर उससे तमंचा छीन लिया। उधर, थाने के अंदर हत्या पर एसपी ने दरोगा और महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस के मुताबिक युवक की पत्नी पांच दिन पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पति की शिकायत पर पुलिस पत्नी को बरामद कर थाने ले आई थी। 👍पुलिस के मुताबिक रामापुर अटरिया गांव निवासी अनूप यादव ने सात जनवरी को पाली थाने में तहरीर दी थी। उसने बताया कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी सोनी शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव बख्तावरगंज निवासी सुरजीत के साथ कहीं चली गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की। रविवार शाम को पुलिस उसे बरामद कर थाने ले आई। महिला सिपाही संजना सोमवार सुबह 10:45 पर सोनी को खाना खिलाने पाली थाना परिसर में मेस में ले गईं। वापस सोनी को लेकर जा रही थी, तभी वहां अनूप आ गया। उसने सोनी से घर चलने को कहा। सोनी ने मना कर कहा कि वह प्रेमी संग ही रहेगी। दोनों में नोकझोंक के बाद सोनी आगे बढ़ गई तभी अनूप ने तमंचा निकाला और सोनी की पीठ पर गोली मार दी। सोनी लहूलुहान होकर गिर गई। उसे गंंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि लापरवाही पर महिला सिपाही संजना और विवेचक दरोगा विक्रांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह को सौंपी गई है

ByDeepak Bhardwaj

Jan 14, 2026

हरदोई में पाली थाने के अंदर पत्नी को गोली से उड़ाया, दरोगा सस्पेंड
👍हरदोई, संवाददाता। पाली थाने में सोमवार सुबह प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी पत्नी की युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को दबोच कर उससे तमंचा छीन लिया। उधर, थाने के अंदर हत्या पर एसपी ने दरोगा और महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस के मुताबिक युवक की पत्नी पांच दिन पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पति की शिकायत पर पुलिस पत्नी को बरामद कर थाने ले आई थी।
👍पुलिस के मुताबिक रामापुर अटरिया गांव निवासी अनूप यादव ने सात जनवरी को पाली थाने में तहरीर दी थी। उसने बताया कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी सोनी शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव बख्तावरगंज निवासी सुरजीत के साथ कहीं चली गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की। रविवार शाम को पुलिस उसे बरामद कर थाने ले आई। महिला सिपाही संजना सोमवार सुबह 10:45 पर सोनी को खाना खिलाने पाली थाना परिसर में मेस में ले गईं। वापस सोनी को लेकर जा रही थी, तभी वहां अनूप आ गया। उसने सोनी से घर चलने को कहा। सोनी ने मना कर कहा कि वह प्रेमी संग ही रहेगी। दोनों में नोकझोंक के बाद सोनी आगे बढ़ गई तभी अनूप ने तमंचा निकाला और सोनी की पीठ पर गोली मार दी। सोनी लहूलुहान होकर गिर गई। उसे गंंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि लापरवाही पर महिला सिपाही संजना और विवेचक दरोगा विक्रांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह को सौंपी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *