Sun. Jun 21st, 2026

अलीगढ़, संवाद। जवां पुलिस ने बरौली में फर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिरों को दबोच लिया। जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। ऐप के माध्यम से आधार कार्ड तैयार करते थे,फिर उसमें ग्राहकों की डिटेल भरते थे। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगी है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि बरौली में तीन युवक फर्जी आधार कार्ड बना रहे थे। सूचना मिलते ही सीओ सर्वम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहंुच गए। उन्होंने मौके से दो आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ आधार कार्डों का मिलान किया गया तो पता चला कि वह फर्जी हैं। वह नेटिव एक्स ऐप के माध्यम से आधार कार्ड तैयार करते थे। जिसमें ग्राहकों की डिटेल भरकर जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्र,आधार कार्ड अपलोड कर देते थे। कुछ समय बाद ही आधार कार्ड तैयार हो जाता था। इसके बाद तय रकम लेकर कार्ड थमा देते थे। अतरौली के गांव नहल में तीनों जनसेवा केन्द्र भी चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, प्रिंटर, फ्रिंगर प्रिंट स्कैनर, वैब कैमरा,मोहर,39 अवैध प्रिंटआउट, एक मोबाइल और 18 आधार कार्ड टोकन बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान *विक्की कुमार पुत्र कोमल सिंह व तीरथ पुत्र नानक चन्द्र निवासी नगला बंजारा नाथपुर अतरौली के रूप में दी है। जबकि मुख्य आरोपी लक्की राजपूत पुत्र लोकेश निवासी डिबाई बुलंदशहर मौके से फरार हो गया।* *एसआईआर के लिए तो नहीं किया गया प्रयोग* एसपी सिटी ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड बनाकर एसआईआर के लिए प्रयोग तो नहीं किया गया,इन सभी पहलुओं पर अभी जांच की जा रही है।

ByDeepak Bhardwaj

Jan 14, 2026

अलीगढ़, संवाद। जवां पुलिस ने बरौली में फर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिरों को दबोच लिया। जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। ऐप के माध्यम से आधार कार्ड तैयार करते थे,फिर उसमें ग्राहकों की डिटेल भरते थे। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगी है।

पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि बरौली में तीन युवक फर्जी आधार कार्ड बना रहे थे। सूचना मिलते ही सीओ सर्वम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहंुच गए। उन्होंने मौके से दो आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ आधार कार्डों का मिलान किया गया तो पता चला कि वह फर्जी हैं। वह नेटिव एक्स ऐप के माध्यम से आधार कार्ड तैयार करते थे। जिसमें ग्राहकों की डिटेल भरकर जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्र,आधार कार्ड अपलोड कर देते थे। कुछ समय बाद ही आधार कार्ड तैयार हो जाता था। इसके बाद तय रकम लेकर कार्ड थमा देते थे। अतरौली के गांव नहल में तीनों जनसेवा केन्द्र भी चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, प्रिंटर, फ्रिंगर प्रिंट स्कैनर, वैब कैमरा,मोहर,39 अवैध प्रिंटआउट, एक मोबाइल और 18 आधार कार्ड टोकन बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान *विक्की कुमार पुत्र कोमल सिंह व तीरथ पुत्र नानक चन्द्र निवासी नगला बंजारा नाथपुर अतरौली के रूप में दी है। जबकि मुख्य आरोपी लक्की राजपूत पुत्र लोकेश निवासी डिबाई बुलंदशहर मौके से फरार हो गया।*

 

*एसआईआर के लिए तो नहीं किया गया प्रयोग*
एसपी सिटी ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड बनाकर एसआईआर के लिए प्रयोग तो नहीं किया गया,इन सभी पहलुओं पर अभी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।