Mon. Jun 22nd, 2026

दीपावली के महापर्व पर गंगा स्नान, करने हेतु भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

Table of Contents

आध्यात्मिक, स्थल, कर्णवास

डिबाई क्षेत्र के :- तीर्थस्थल कर्णवास में दीपावली के महापर्व पर गंगा में स्नान करने हेतु भक्तों का उमड़ा जन सैलाब भक्तों ने अपने परिवार सहित गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर मनाया दीपावली का त्यौहार। हर हर गंगे, हर हर महादेव, के जयकारों से गूंज उठा गंगा किनारा भक्तों की सुरक्षा करने हेतु गोताखोरों के साथ पुलिस प्रशासन रहा तैनात कर्णवास महाभारत काल से अपना संबंध रखता है यहाँ अनेक ऋषिमुनियों ने कठोर तपस्या करते हुए भगवान को अपना जीवन समर्पित किया है वर्तमान में भी साधु संत इस पवित्र भूमि पर गंगा किनारे निवास करते हैं  हिन्दू धर्म में गंगा स्नान करने का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है बताया जाता है कि सनातन धर्म में गंगाजल के बगैर किसी भी प्रकार की बड़े से बड़ी पूजा को अधूरा माना गया है महाराज भागीरथ का प्रचंड तप करने का उद्देश्य देवी गंगा को ब्रह्मलोक से भूलोक पर लाना उनके पूर्व जनों के उद्धार के लिए ही नहीं था बल्कि प्रकृति एवं पृथ्वी और सभी प्राणियों के उद्धार के लिए भी था सबके कल्याण के लिए था। हम सबको इस गंगा मैया की पवित्र जलधारा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए पतित पावनी माँ गंगा ही मोक्ष का द्वार है कर्णवास दानवीर कर्ण ने नाम से दूर दूर तक अपना परिचय देता है यहां माता श्री कल्याणी देवी का मंदिर प्रसिद्ध है नवरात्रियों में यहां दर्शन करने हेतु भक्तों की भारी संख्या में भीड़ रहती है यहां अनेक पवित्र तीर्थ स्थल है जिनको अलग-अलग नाम से जाना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।