Sun. Jun 21st, 2026

पिछले दिनों से गृहमंत्री अमित शाह के आंबेडकर वाले बयान पर पक्ष और विपक्ष में घमासान मचा हुआ है,सभी पार्टियां बाबा साहेब को अपना अपना बताने में लगी हुई हैं यहां तक कि आप के मुखिया केजरीवाल ने तो AI जेनरेटेड वीडियो बनाकर बाबा साहेब का चेला खुद को घोषित कर लिया है | लेकिन सभी पार्टियां मौके को भुनाने में लगी हुई हैं,तो वहीं काग्रेस और भाजपा एक दूसरे के खिलाफ संसद के बाहर प्रदर्शन कर रही थी तभी वहां पर राहुल गांधी की मौजदूगी में एक धक्का कांग्रेस की ओर से आया जो भाजपा के दो सांसदों को घायल कर गया,भीड़ में सांसदों को चोट लग गई यहां तक कि दोनों सांसदों के खून तक निकल आए,वहीं सांसद प्रताप सारंगी की आंख के पास चोट लग गई जहां उनके खून भी उस आंख के पास से निकलने लगे,तो वहीं फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत को सर में चोट लगी,जिससे वह घायल हो गए चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया,जैसे ही चोट का पता प्रधानमंत्री मोदी को लगा तो उन्होंने तुरंत दोनों सांसदों से फोन पर वार्ता की और स्वस्थ होने की प्रार्थना की वहीं राहुल गांधी जैसे ही दोनों को देखने उनके पास गए तो वहां खड़े भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी को वहां से भगा दिया,आपको बता दें कि अभी अभी लखनऊ में एक अधिवेशन जो कि लोधी राजपूत कल्याण महासभा के द्वारा हुआ था उसमें सांसद मुकेश राजपूत को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया गया था | उनके संगठन के अभी अभी चुने गए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डिबाई से विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत सहित विधायक मारहरा वीरेंद्र लोधी और अमापुर विधायक हरिओम वर्मा,कासगंज विधायक देवेंद्र राजपूत भी उनके स्वास्थ का हाल चाल जानने पहुंचे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की | अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष से हुई वार्ता में चंद्रपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस बेकार मानसिकता वाली सरकार है,राहुल गांधी ने धक्का देकर संविधान को चोट पहुंचाई है,हम दोनों ही सांसदों की दीर्घायु की कामना करते हैं और जल्दी स्वस्थ होने की प्रभु से कामना करते हैं |

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।