Sun. Jun 21st, 2026

 

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बच्चे की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर की सच्चाई सामने आई है। शुरुआती खबरों में कफ सिरप से मौत का दावा किया जा रहा था, लेकिन परिवार और ड्रग्स विभाग की जांच में पता चला है कि बच्चे की मौत खेलते समय हड्डी टूटने के कारण हुई थी।

यह घटना बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र की है। एक महिला अपने पीहर आई हुई थी, जब उसका दो वर्षीय बच्चा खेलते हुए गिर गया। इस दौरान बच्चे के सीने की हड्डी टूट गई। उसे तुरंत इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मना कर दिया। इसके बाद उसे मेरठ मेडिकल और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया। सोशल मीडिया पर कफ सिरप से मौत की चर्चा तेज थी। हालांकि, जब हमारी टीम ने परिवार से बात की, तो बच्चे की मां ने स्पष्ट किया कि खेलते समय सीने की हड्डी टूटने के कारण ही उसकी जान गई थी, न कि किसी कफ सिरप से।

बच्चों की मां ने यह भी दावा किया कि खांसी का सिरप मेरे द्वारा और मेरे दूसरे बच्चों के द्वारा भी पिया गया था। मगर उन लोगों को कुछ नहीं हुआ दिक्कत यह थी कि उसकी सीने की हड्डी टूट गई थी उसी के चलते उसकी मौत हुई है

सोशल मीडिया पर कफ सिरप से मौत की खबर वायरल होने के बाद ड्रग्स विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ड्रग्स विभाग के इंस्पेक्टर अनिल आनंद ने बताया कि जांच में परिवार के सदस्यों से बातचीत के आधार पर यह पुष्टि हुई है कि बच्चे की मृत्यु हड्डी टूटने के कारण हुई है, न कि किसी सिरप के सेवन से।

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।