Sun. Jun 21st, 2026
  1. डिबाई के, बिलोना गोदाम पर डीएपी के लिए किसान परेशान सुबह से लगी लंबी कतारें, पुलिस प्रशासन रहा तैनात,
(किसान तू रहेगा मौन, तो तेरी सुनेगा कौन)

बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में :- फसलों की बुवाई के बीच बिलोना गोदाम पर किसानों को डीएपी खाद के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह से ही सैकड़ों किसान खाद लेने के लिए गोदाम पर पहुँचे, लेकिन देर शाम तक अधिकांश किसान खाली हाथ लौटे। किसानों का कहना है कि गोदाम पर डीएपी की आपूर्ति बहुत कम मात्रा में हो रही है, जिससे उन्हें अपनी फसल की बुवाई समय पर करने में दिक्कत आ रही है। गाँव बिलोना, कर्णवास, नगला तलबार, गंगापुर समेत आसपास के कई गाँवों के किसान सुबह चार बजे से लाइन में खड़े थे। स्थानीय किसान घनश्याम सिंह ने बताया, “हम सुबह से गोदाम पर खड़े हैं, लेकिन अब तक खाद नहीं मिली। गोदाम के सचिव अतर सिंह ने बताया कि ऊपर से आदेश है कि सबको नगद खाद मिलेगा चाहे वो शेहयर मेंबर क्यों ना हो, गोदाम पर पुलिस प्रशासन रहा तैनाद और किसानों ने बताया कि अधिकारी कहते हैं कि ट्रक आने वाला है, पर कब आएगा कोई नहीं जानता।” गोदाम कर्मियों का कहना है कि खाद की कमी आपूर्ति में विलंब के कारण है। उधर, किसानों ने बोला है कि डीएपी खाद की पर्याप्त मात्रा जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि बुवाई में देरी न हो।अगर यही स्थिति बनी रही तो किसानों की गेहूँ, चना और सरसों की फसल पर असर पड़ने की आशंका है। किसानों का यह भी कहना है कि हम पूरे दिन लाइन में खड़े होने के बावजूद भी हमको खाद नहीं मिलता है किसान इसका कारण पूछते हैं तो धमका कर भगा दिया जाता है किसानों का मानना है कई बरसों से बिलोना गोदाम का माहौल बहुत खराब है यहां किसानों को बहुत परेशान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।