Sun. Jun 21st, 2026

शिक्षा ही इंसान का जीवन बदलती है बी एल वर्मा केंद्रीय राज्य मंत्री

 

नगर के रेलवे रोड स्थित कुबेर इंटर कॉलेज के निकट नवनिर्मित अकरबास लाइब्रेरी एवं कैरियर काउंसलिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन एवं “अवंतीबाई लोधी पुरस्कार समारोह” रविवार 9 नवंबर को बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस आयोजन ने शहर में शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में नई चेतना का संचार किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर पुस्तकालय का उद्घाटन किया और कहा, “शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। जब गांव और शहर के हर कोने में पुस्तकालय और अध्ययन केंद्र सक्रिय होंगे, तो हर युवा अपने जीवन की दिशा स्वयं तय कर सकेगा। अकरबास पुस्तकालय जैसी पहल ज्ञान के साथ-साथ समाज में एकता और जागरूकता को भी मजबूत करती है।”

कार्यक्रम की शुरुआत में, पीएसपीए के छात्रों ने विद्या मंदिर स्कूल, अनूपशहर ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसके बाद सरस्वती वंदना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि अकरबास लाइब्रेरी जैसी संस्थाएं शिक्षा के साथ-साथ समाज को नैतिक मूल्य भी देती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।