Sun. Jun 21st, 2026

मथुरा में कर्णवास के युवक बस के पहिए से मौतः संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, ड्राइवर मौके से फरार मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में भरतपुर-मथुरा मार्ग पर एक सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। चलती बस में चढ़ने का प्रयास करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बस के पहिए के नीचे आ गया। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

 

पुलिस ने मृतक की पहचान बुलंदशहर के करनवास निवासी गुलवीर (26) पुत्र श्रीपाल के रूप में की है। गुलवीर भरतपुर में मजदूरी करता था और अपने साथियों के साथ बस से गांव लौट रहा था।

 

मृतक के साथियों ने पुलिस को बताया कि गुलवीर ने शराब पी रखी थी। इस कारण बस कंडक्टर ने उसे बस से उतार दिया था। थाना हाईवे क्षेत्र के समीप सड़क किनारे खड़े गुलवीर ने अचानक चलती बस में दोबारा चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईहादसे की सूचना पर तारसी चौकी प्रभारी नितिन राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है।परिजनों की तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।