Wed. Feb 25th, 2026

डिबाई में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार 55 वर्षीय महिला की मौके पर मौत

 

बुलंदशहर। डिबाई नगर क्षेत्र में महादेव चौराहे से पहले एक भीषण सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूटी का हैंडल अचानक पास से गुजर रहे ट्रक से टकरा गया, जिससे स्कूटी असंतुलित हो गई और पीछे बैठी महिला सायरा ट्रक के नीचे आ गईं।

जानकारी के अनुसार मृतका के पति कल्लू खान, निवासी बेलोन, अपनी पत्नी सायरा को उपचार के लिए स्कूटी से भीमपुर दोराहा स्थित अस्पताल ले जा रहे थे। अचानक हुए हादसे ने उनकी खुशहाल यात्रा को मातम में बदल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही डिबाई पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *