Sat. Apr 11th, 2026

गांव ढेंकुरा में कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण और कल्याण पार्क का हुआ उद्घाटन

अतरौली से गोधा रोड स्थित ग्राम ढेंकुरा में आज रविवार दोपहर 2:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री रामभक्त कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण और जिला पंचायत द्वारा निर्मित ‘कल्याण पार्क’ का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में साक्षी महाराज ने कहा कि वीरों की कोई जाति नहीं होती। बाबूजी जैसे महापुरुष समूचे समाज के हैं, उनका सम्मान सबका कर्तव्य है। उन्होंने मांग की कि कल्याण सिंह की जयंती हर जिले में मनाई जाए, हर विधानसभा में मूर्ति लगे और उन्हें भारत रत्न दिया जाए।साक्षी महाराज ने जोर दिया कि अयोध्या राम मंदिर अधूरा है यदि मुख्य मार्ग पर और लखनऊ प्रेरणा स्थल में बाबूजी की मूर्ति नहीं लगी। रामभक्त कल्याण सिंह के कारण सरकारें बनीं और मंदिर निर्माण संभव हुआ। विपक्ष ने रोका, लेकिन इस्तीफा देकर भी उन्होंने संघर्ष जारी रखा। मोदी-योगी सरकार को मजबूत करने और 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने की अपील की।शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कल्याण सिंह को सामाजिक चेतना, सादगी और सिद्धांतों के प्रतीक बताया। अयोध्या संकट में कारसेवकों की रक्षा और दबे-पीछे वर्गों के उत्थान का श्रेय उन्हें दिया। पूर्व सांसद राजवीर सिंह और सांसद सतीश गौतम ने कहा कि मूर्तियां पीढ़ियों को महापुरुषों की नीति, संघर्ष और सेवा याद दिलाती हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *