दौगवां के अवनेश लोधी का इंडियन आर्मी में चयन, ट्रेनिंग के लिए हुए रवाना
- डिबाई क्षेत्र के गांव दौगवां निवासी जिला पंचायत सदस्य सत्यपाल लोधी के बेटे अवनेश लोधी का इंडियन आर्मी में चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अवनेश अपने माता-पिता के 2 बेटों और 1 बेटी में से एक है। उसकी इस सफलता से गांव में उत्साह का माहौल है।इंडियन आर्मी में चयन के बाद आज जब अवनेश ट्रेनिंग के लिए रवाना हो रहा था तो गांव और नगर के लोगों ने उसे धूमधाम से विदाई दी। इस अवसर पर डीजे की धुन पर यात्रा निकाली गई
नगरवासियों ने फूल-मालाओं से उसका स्वागत किया और उसे ट्रेन के लिए रवाना किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अवनेश को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि दौगवां गांव के एक युवक का सेना में चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। यह घटना अन्य युवाओं को भी सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।
चयन की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया था। परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर इस सफलता का जश्न मनाया।
