Mon. Jul 20th, 2026

डिबाई: हुमेरा, इफरा और अलफिजा बनीं विजेता: बालिका इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता, 4 छात्राएं राज्य स्तर तक पहुंचीं थी

 

डिबाई स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विश्व शतरंज दिवस के अवसर पर सोमवार को एक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हुमेरा, इफरा और अलफिजा ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की सीनियर, जूनियर और सब जूनियर टीमों की छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: सीनियर वर्ग में हुमेरा प्रथम और अलीमा द्वितीय रहीं। जूनियर वर्ग में इफरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि रुचि दूसरे स्थान पर रहीं। सब जूनियर वर्ग में अलफिजा प्रथम और नेहा द्वितीय रहीं।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सिंह वीर प्रताप सिंह और इकरा तस्दीक ने निभाई।

प्रभारी प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शतरंज से बच्चों में एकाग्रता, धैर्य और तार्किक सोच का विकास होता है। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भी इसी संस्था की चार छात्राओं ने मंडल स्तर पर जीत हासिल कर राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया था।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश चंद्र, काजल, लक्ष्मीकांत, हरेंद्र सिंह और पीयूष कुमार का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *