Thu. Jul 30th, 2026

पीएम श्री कॉलेज में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन: अफजल हुसैन अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश उपाध्यक्ष चुने गए

 

 

डिबाई स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इस दौरान अभिभावकों की उपस्थिति में अफजल हुसैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और चंद्र प्रकाश को उपाध्यक्ष चुना गया।

 

समिति में शिक्षाविद सदस्यों के रूप में मोहम्मद कमर और जमील अख्तर को मनोनीत किया गया। अब्दुल सलीम, राजकुमारी, तराना, शालू, सुरैया, हेमलता, नाजिश, मलका, शाहजहां, विजय शर्मा, माया देवी, भावना शर्मा, भगवती देवी, इकबाल और अनीश को सदस्य चुना गया। स्वास्थ्य केंद्र की ओर से अनीता को भी सदस्य बनाया गया।

 

प्रभारी प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। बैठक में विद्यालय के विकास कार्यों, पठन-पाठन की गुणवत्ता और छात्राओं की शैक्षिक उन्नति पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर इको क्लब, नवाचार परिषद, एचएमएस सहित अन्य समितियों का भी गठन किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सहगामी क्रियाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे छात्राओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

 

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।उ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *