एक संदेश कहते हैं हौसले और सपने ऊँचे हों तो हर वो चीज संभव हैं जिसकी आपने कल्पना की हो ऐसी ही कहानी है डॉ राम सिंह की जिन्होंने अपने जीवन में शुरुआती संघर्षों के बाद जो हासिल किया वहां तक पहुंचपाना हर किसी का सपना होता है, पिछले कई वर्षों से दुनिया के अलग अलग देशों में रिसर्च कर रहे डॉ राम सिंह अब अपने ही देश के लिए कार्य करेंगे और उनका यह जज्बा बताता है कि उनका सफर इतना आसानी नहीं था.
मूलतः डॉ राम सिंह बुलंदशहर की विधानसभा डिबाई के ग्राम ईशनपुर के निवासी हैं,यहां से उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा प्राप्त की, जहां उन्होंने अनूपशहर और अलीगढ़ से स्नातक और परास्नातक की शिक्षा पूरी पूरी कर,अपनी प्रतिभा ,समर्पण ,परिश्रम के बल पर Indian institute of Geomagnetism मुंबई से पीएच.डी ISRO में पोस्ट डॉक्टोरल शोध,दक्षिण कोरिया में रिसर्च साइंटिस्ट तथा पेरू/कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में शोधकर्ता के रूप में सेवा देकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन तो किया है साथ में युवाओं को एक आइना और दिखा दिया कि महत्तर करो और आगे बढ़ो वो मेहनत हर दिशा में हो सकती है वर्तमान में डॉ राम सिंह की नियुक्ति तिरुनेलवेली ( तमिलनाडु ) में भारत सरकार में वैज्ञानिक के रूप में हुई है.
विधायक सीपी सिंह ने दी बधाई :
जैसे ही उनकी नियुक्ति की खबर क्षेत्र में फैली तो ग्रामीणों के साथ साथ क्षेत्र के नेताओं में भी उत्साह देखा गया विधायक सीपी सिंह लोधी ने पहले तो फोन पर बधाई दी इसके बाद उन्होंने घर आने की इच्छा जताई जैसे ही विधायक के आने खबर ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत फूल माला पहनाकर किया साथ विधायक सीपी सिंह ने डॉ राम सिंह को बधाई दी और उनके संघर्ष को सबके सामने बताया साथ ही खुशी की मिठाइ भी लोगों को खिलायी विधायक सिंह ने कहा कि जोश और जज्बा होना चाहिए सब काम आसान है ,राम सिंह ने खूब पढ़ाई की और हार नहीं मानी पिताजी के देहांत के बाद परिस्थितियां उनके अनुकूल नहीं थी लेकिन उसको प्रतिकूल भी राम सिंह ने बनाया अतः इनका जीवन आने वाले वर्षों में कई नए युवाओं को मार्गदर्शित करेगा साथ ही उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा,विधायक सीपी सिंह ने लोगों से अंधविश्वास और पाखण्डी और पाखंड फैलाने वाले लोगों से सावधानी बरतने की नसीहत भी दी और उन्होंने शिक्षा के प्रचार प्रसार पर जोर दिया.
पत्नी को रही अहम भूमिका :
डॉ राम सिंह की पत्नी भी कासगंज में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं,राम सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया यदि उनकी पत्नी उनका साथ नहीं देती तो वह न कभी विदेश जा पाते न कभी इस मुकाम को हासिल कर पाते,शुरुआती जीवन में मां का त्याग और फिर जीवन में पत्नी की भूमिका उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है जिसे वह कभी भुला नहीं सकते.
ग्रामीणों में दिखा जोश :
इस अवसर पर ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था सभी बधाई दे रहे थे और साथ ही साथ डॉ राम सिंह
को युवाओं का मार्गदर्शक बता रहे थे,उनका संघर्ष और उनके प्रयास की हर कोई सराहना कर रहा है
इस अवसर पर नरौरा चेयरमैन प्रतिनिधि श्री किताब सिंह जी, डिबाई ब्लॉक प्रमुख पति श्री अनार सिंह जी, मंडल महामंत्री श्री होशियारी सिंह जी, ग्राम प्रधान, मंडल महामंत्री श्री रज्जन लोधी जी, श्री मंगल सिंह जी, श्री प्रेम सिंह जी, श्री महिपाल सिंह जी, श्री छात्रपाल सिंह जी, श्री राहुल लोधी जी, श्री के. पी. सिंह जी, श्री सुरेंद्र प्रधान जी, श्री प्यारेलाल वर्मा जी, श्री राजवीर सिंह (प्रधान) जी, श्री नत्थू सिंह जी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
